Ajit Singh Babban became the district president again, the district election officer announced the name

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : पिछले कई दिनों से बहुप्रतीक्षित भाजपा जिलाध्यक्षों ने नामों का ऐलान हो गया है, जिलाध्यक्ष घोषणा कार्यक्रम के माध्यम से हरदोई के निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नाम का ऐलान कर उन्हें फिर से भाजपा की कमान सौंपी गई है। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी पीके वर्मा और सांसद विधायक मौजूद रहे 15 सितंबर 2023 को अजीत सिंह बब्बन को भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी और उनके जिलाध्यक्षी कार्यकाल में दोनों लोकसभा सीट जीतने वाले जिलों में हरदोई दूसरा जिला बना था तो वहीं सक्रिय सदस्यता में हरदोई देश के टॉप 10 जिलों के शामिल रहा था जिसका लाभ अजीत सिंह बब्बन को मिला है। हालांकि जिलाध्यक्ष पद के लिए 17 लोगों ने नामांकन कर जिलाध्यक्ष बनने की मंशा जाहिर की थी। कयासों का बाजार पहले से गर्म था कि अजीत सिंह बब्बन को ही भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया जायेगा और आज सूची जारी होने के बाद सभी कयासों पर विराम लग गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए गए अजीत सिंह बब्बन हरदोई के ग्राम महुईपुरी के रहने वाले है और वह प्रशिक्षित स्वयंसेवक होने के साथ साथ खांटी भाजपा नेता है जिन्होंने बुरे दौर में भी भाजपा का साथ नहीं छोड़ा था। अजीत सिंह बब्बन को भाजपा में 25 साल के समर्पण का फल 15 सितंबर 2023 को मिला था जिसे आज एक बार फिर बरकरार रखकर शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है। 43 वर्षीय अजीत सिंह बब्बन परास्नातक तक शिक्षित हैं और वह जिलाध्यक्ष बनने से पहले जिला महामंत्री और दो बार भाजपा जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए गए अजीत सिंह बब्बन मानवाधिकार प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश सह संयोजक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विद्यालय प्रमुख एवं महाविद्यालय प्रमुख भी रह चुके हैं। वह स्वयं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं। अजीत सिंह बब्बन को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी लहर दौड़ गई है और उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *