राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क.

लखनऊ : बीबीडी इलाके में दोस्तों के साथ नहाने गया लड़का इंदिरा नहर में डूब गया। दोपहर एक बजे लड़का अपने दोस्तों के साथ नहर में नहा रहा था। इस दौरान गहरे पानी में चला गया। साथी को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। गोताखोरों की मदद से 2 घंटे में उसका शव बाहर निकाल लिया गया। कठौता विभूतिखंड निवासी सदगुरू प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका लड़का दीपांशू (13) मंगलवार दोपहर एक बजे घर से दोस्तों के साथ घूमने की बात निकला था। घूमते हुए चारों दोस्त इंदिरा नहर पहुंच गए। माधव ग्रीन के पास सभी नहर में उतरकर नहाने लगे। इस दौरान दीपांशु गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वो डूब गया। वहां मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। करीब दो घंटे के बाद दीपांशु का शव नहर में मिल गया। इंस्पेक्टर बीबीडी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *