राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड की गुणवत्ता, अनुशासन तथा उपस्थिति का जायजा लिया और कर्मियों को अनुशासित एवं दक्ष रहने की प्रेरणा दी।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने डायल 112 सेवा की पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) वाहनों की स्थिति का भी मूल्यांकन किया तथा उनके रख-रखाव, उपकरणों की उपलब्धता और त्वरित रिस्पांस क्षमता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सेवा में और अधिक सुधार लाने पर बल दिया। एसपी हरदोई ने कर्मियों को आमजन की सुरक्षा के प्रति सतर्क व संवेदनशील रहने की अपील की और कहा कि पीआरवी सेवाएं जनता की पहली उम्मीद होती हैं, इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।












































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































