SP's PDA Panchayat in Hardoi: BJP government cornered on inflation and unemployment

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : हरदोई की गोपामऊ विधानसभा के पिहनिया गांव में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता ने पीडीए पंचायत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 27 जनवरी 2025 से प्रदेशभर में बूथ स्तर तक पीडीए पंचायतों का आयोजन शुरू हो चुका है। यह अभियान 2027 में सपा सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ निरंतर जारी रहेगा।

महंगाई पर भाजपा सरकार को घेरा

रामज्ञान गुप्ता ने भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है, जिससे आम जनता परेशान है। त्योहारों पर महंगाई की मार से लोगों की खुशियां फीकी पड़ रही हैं। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, आटा, चावल, तेल, खोया जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जबकि आम आदमी की आय लगातार घट रही है।

उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार ने मुनाफाखोरी को बढ़ावा दिया है, महंगाई दोगुनी हो गई लेकिन आमदनी आधी रह गई है।” मनरेगा मजदूरों को महीनों से काम नहीं मिल रहा, जिससे वे अपनी होली तक नहीं मना पा रहे। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पहले ही महंगी हो चुकी हैं, और सरकार आम जनता की जेब काट रही है।

भाजपा पर लगाए साजिश रचने के आरोप

रामज्ञान गुप्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए नए-नए मुद्दे उछालकर जनता को गुमराह कर रही है। लेकिन जनता अब इनके षड्यंत्रकारी मंसूबों को समझ चुकी है और 2027 में इन्हें सत्ता से बाहर कर देगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर अंकित यादव, धर्मेंद्र यादव “दीपू”, मनोज वर्मा, डोरीलाल वर्मा, प्रताप वर्मा, नेकराम वर्मा, हेमंचल वर्मा, राजेश यादव, सोनू गुप्ता, श्यामकुमार यादव, हंसराम यादव, नरेंद्र यादव, हरिशंकर यादव, विवेक यादव, रामवीर सक्सेना, दीपू सक्सेना, विवेक सक्सेना, रज्जन सक्सेना, आशीष सिंह, अवधेश सिंह, सोनू सिंह, अर्जुन सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *