राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क। लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अम्बेडकरनगर के शिवबाबा मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बेटियों और व्यापारियो की सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास यदि कोई करेगा तो कानून का डंडा ऐसे चपेट में लेगा की उसकी सात पुश्ते याद करेंगी,, उन्होंने कहा कि 2017 के पहले नौकरियों की बोली लगती थी ,एक परिवार का दबदबा था,जिसके कारण भ्रष्टाचार का बोलबाला था,, हमारी सरकार पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां कर रही है,, जिसका उदाहरण पुलिस भर्ती है जिसमे 60 हजार 244 उम्मीदवारो को कल नियुक्ति पत्र बांटा गया। सीएम योगी ने कहा कि जिसमे 12 हजार से अधिक बेटियों की भर्तियां हुई है,, इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने कृषक कल्याण योजना के 11690 परिवारों को 561 करोड़ की सहायता राशि का वितरण किया,, उन्होंने कहा कि पहले इस योजना का लाभ सिर्फ किसान को ही मिलता था,, अब इस योजना में किसान के साथ ही उनके परिवार कब सदस्य, बटाईदार, कृषक मजदूर को भी इस योजना का लाभ दिया जा रहा है,हमारी सरकार पारदर्शी तरीके से कार्य कर रही है ,विभागों में कार्यो की समय सीमा तय कर दी गयी है,,यदि तय समय में कार्य पूरा नही होता है तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। योगी ने कहा कि 2107 के पहले देश की पहचान दंगाई,अपराध और विकास के नाम पर बीमारू प्रदेश के नाम से जाना जाता था,,सीएम ने कहा कि कुछ लोगों को विकास सिर्फ अपने परिवार का विकास दिखता है। विकास के नाम पर जाति में बांटते हैं। हमे ऐसे लोगों को बेनकाब करना है। आज प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। अकबरपुर बस स्टेशन का नाम श्रवनधाम करने की मांग पर कहा कि अकबरपुर बस स्टेशन का नाम शिवबाबा धाम होना चाहिए। साथ टाण्डा बस स्टेशन का नाम स्व. जयराम वर्मा डिपो होगा। मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए 1184 करोड़ की 194 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण किया,, इसके बाद उन्होंने श्रवनधाम पहुचकर वहां के विकास कार्यो का निरीक्षण किया।


































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































