अयोध्या जेल, अयोध्या जेल फरार, जेल कैदी फरार, जेल सुरक्षा, यूपी जेल समाचार, गोलू उर्फ सूरज अग्रहरी, शेर अली, जेल अधीक्षक सस्पेंड, जेल प्रशासन, पुलिस तलाशी अभियान, उत्तर प्रदेश, कैदी भागना,Ayodhya Jail, Ayodhya Jail Escape, Prisoners Escape, Jail Security, UP Jail News, Golu alias Suraj Agrahari, Sher Ali, Jail Superintendent Suspended, Police Search Operation, Uttar Pradesh, Prisoners Breakout,अयोध्या जेल से कैदी फरार, जेल सुरक्षा उल्लंघन, जेल दीवार तोड़कर भागना, गोलू उर्फ सूरज अग्रहरी, शेर अली,Ayodhya Jail Escape, Prison Break, Jail Wall Breach, Golu Suraj Agrahari, Sher Ali,#AyodhyaJail, #JailEscape, #PrisonBreak, #UPJailNews, #GoluSurajAgrahari, #SherAli, #JailSuperintendentSuspended, #PoliceSearch, #UttarPradesh, #JailSecurity, #PrisonersEscape, #BreakingNews, #CrimeNews, #JailAdministration, #AyodhyaCrime,

अयोध्या जेल से दो कैदी फरार, जेल अधीक्षक और 7 कर्मचारी सस्पेंड। पुलिस और जेल प्रशासन ने आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

हाइलाइट्स :

  • अयोध्या जेल से दो कैदी फरार, दीवार तोड़कर बाहर आए
  • गोलू उर्फ सूरज अग्रहरी और शेर अली की पहचान हुई
  • डीआईजी जेल एस.के. मैत्रीये ने जांच शुरू की
  • जेल अधीक्षक सहित 7 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया
  • आसपास के इलाकों में पुलिस और जेल प्रशासन ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया

अयोध्या। रामनगरी के जिला जेल में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। मंगलवार सुबह दीवार तोड़कर और फांदकर दो कैदी जेल से फरार हो गए। फरार कैदियों की पहचान गोलू उर्फ सूरज अग्रहरी (अमेठी) और शेर अली (सुल्तानपुर) के रूप में हुई है।

डीआईजी जेल एस.के. मैत्रीये ने मौके पर पहुंचकर पूरी जांच शुरू कर दी है। डीआईजी के मुताबिक दोनों कैदी स्पेशल सेल नंबर एक की चार नंबर कोठरी (तन्हाई बैरक) में बंद थे। सुबह 6 बजे की गिनती में दोनों गायब पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैदियों ने पीछे दीवार पर लगे जंगले से 25-30 ईंटें निकालकर बाहर आए। इसके बाद कंबल और मफलर को जोड़कर रस्सी बनाई और बाउंड्री वॉल को फांदकर फरार हो गए।

जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही पर डीजी जेल पीसी माणी ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा, जेलर जेके यादव, डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी, एक हेड जेल वॉर्डर और तीन वार्डरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। वहीं जिलाधिकारी, एसएसपी और अन्य अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस और जेल प्रशासन की कई टीमों ने आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जिले की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। फरार कैदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनका पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

यह इस महीने उत्तर प्रदेश में जेल से कैदियों के फरार होने का दूसरा मामला है। पहले 5 जनवरी को कन्नौज जेल से दो कैदी चद्दर और कंबल की रस्सी बनाकर फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था।

देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, प्रशासनिक जांच और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *