अखिलेश यादव संविधान बयान, समाजवादी पार्टी संविधान, PDA और संविधान, Ambedkar Mahaparinirvan Diwas speech, Akhilesh Yadav Constitution Statement, UP Political News, Uttar Pradesh Constitution Debate, Loktantra Samvidhan Crisis, संविधान बचाओ आंदोलन, Akhilesh Yadav PDA, Akhilesh Yadav Latest Speech, अखिलेश यादव का संविधान भाषण, Samvidhan Akhilesh Yadav News, PDA Constitution Rights, UP Politics Constitution Debate, Akhilesh Yadav Ambedkar Tribute, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय राजनीति, विपक्षी बयान, संविधान बहस, समाजवादी पार्टी, विधानसभा राजनीति, लखनऊ, Uttar Pradesh, Political News, Constitution Debate, Opposition Statement, National Politics, Samajwadi Party, #AkhileshYadav #Samvidhan #PDA #UPPolitics #Ambedkar #Democracy #ConstitutionCrisis #NationalProclamationNews #RashtriyaPrastaavana #PoliticalNews,

” अखिलेश यादव संविधान बयान में कहा कि देश का नारा “जय जवान, जय किसान, जय संविधान” होना चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र, PDA, अधिकारों के संरक्षण और संविधान पर आए संकट को लेकर तीखे सवाल उठाए। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।”

अखिलेश यादव संविधान बयान में उठाया बड़ा सवाल, कहा— “संविधान बचेगा तो न्याय बचेगा”

लखनऊ। डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को लेकर बेहद महत्वपूर्ण बयान दिया।
अखिलेश यादव संविधान बयान देते हुए उन्होंने कहा कि “देश का नारा: जय जवान, जय किसान, जय संविधान होना चाहिए।”

अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान सिर्फ़ एक किताब नहीं बल्कि देश की बुनियाद है। लोकतंत्र की सबसे दुखद स्थिति यह है कि संसद में आज संविधान को बचाने की बहस हो रही है, जबकि संविधान के अनुसार देश को आगे बढ़ाने पर चर्चा होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि—

  • “संविधान पर संकट, लोकतंत्र पर संकट है।”
  • “जो संविधान को कमजोर करना चाहते हैं, वे लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं।”
  • “संविधान हक देता है, और जो हक मारना चाहते हैं, वे संविधान को नकारते हैं।”


अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि संविधान ही PDA (पिछड़े–दबे–आमजन) का प्रकाश स्तंभ है, जो समाज के शोषित और उपेक्षित वर्गों को सुरक्षा देता है।

उन्होंने जोर देकर कहा—

  • “संविधान ही हमारी ढाल है।”
  • “संविधान है तो सुरक्षा है, शक्ति है।”
  • “संविधान लोकतंत्र की प्राणवायु है।”


अखिलेश यादव संविधान बयान में सबसे अहम पंक्ति यह रही:
“संविधान बचेगा तो न्याय बचेगा। और न्याय बचेगा तभी सबको बराबर का सम्मान और मौके मिलेंगे।”

उन्होंने ‘करो या मरो’ जैसी नई लोकतांत्रिक लड़ाई की बात करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा PDA के लिए जन्म-मरण का प्रश्न है।

अंत में उन्होंने कहा— “सबको स्थान – सबको सम्मान। यही संविधान की आत्मा है।”

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *