Prayagraj Saras Mela 2026, प्रयागराज सरस मेला, Saras Mela Prayagraj news, Keshav Prasad Maurya news, स्वयं सहायता समूह उत्तर प्रदेश, SHG women Uttar Pradesh, Prayagraj news today, UP government women empowerment, Saras Mahotsav Prayagraj 2026, Prayagraj regional Saras fair, Uttar Pradesh rural livelihood mission news, Prayagraj event news, UP government schemes for women, SHG financial support UP, Prayagraj parade ground event news,सरस मेला प्रयागराज, Saras fair Prayagraj Uttar Pradesh, Keshav Prasad Maurya Saras Mela speech, SHG women empowerment UP, Prayagraj parade ground Saras fair event, Uttar Pradesh government women schemes news, rural livelihood mission UP news, Prayagraj cultural event news, Manoj Tiwari Kailash Kher performance Prayagraj, UP women empowerment program news,#PrayagrajSarasMela, #SarasMela2026, #KeshavPrasadMaurya, #UPNews, #WomenEmpowermentUP, #SHGWomen, #UttarPradeshGovernment, #PrayagrajNews, #LakhpatiDidi, #RuralLivelihoodMission,

Prayagraj Saras Mela 2026: “उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने सरस मेले में 1657 स्वयं सहायता समूहों को 17 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता दी। कार्यक्रम में मनोज तिवारी, कैलाश खेर और तृप्ति शाक्या ने प्रस्तुति दी।

प्रयागराज। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक शक्ति से ही समाज और राष्ट्र मजबूत बन सकता है। रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित प्रादेशिक सरस मेले के दूसरे दिन कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने 637 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के रूप में 1 करोड़ 91 लाख रुपये तथा 1020 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 15 करोड़ 30 लाख रुपये के डेमो चेक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें “लखपति दीदी” बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026 तक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की संख्या 1 करोड़ 10 लाख से बढ़ाकर 3 करोड़ तक पहुंचाना है। साथ ही प्रदेश में एक करोड़ “लखपति दीदी” बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में छह करोड़ महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने का संकल्प लिया गया है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।

उन्होंने मेले में आए लोगों से अपील की कि वे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों से उत्पाद खरीदकर उनका उत्साह बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सरस महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बड़ा बाजार मिलता है, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होती है।

कार्यक्रम के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या में सांसद व गायक मनोज तिवारी, पद्मश्री गायक कैलाश खेर और गायिका तृप्ति शाक्य ने प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

उपमुख्यमंत्री ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी अवलोकन किया और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार के कारण महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिला है, जिससे वे निर्भय होकर उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने बताया कि परेड ग्राउंड में लगे सरस मेले में देश के आठ अन्य राज्यों की महिलाओं के स्टॉल, प्रदेश के 38 जिलों के स्टॉल तथा प्रयागराज के 40 स्टॉल लगाए गए हैं। मेले के पहले दिन ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लगभग 14 लाख रुपये के उत्पादों की बिक्री की है।

इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल, सांसद विनोद कुमार बिंद, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

लखनऊ से स्टेट हेड संजीव श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *