
“Digital Connectivity in UP को मजबूत करने के लिए लखनऊ में ‘प्रोजेक्ट गंगा’ के तहत बड़ा एमओयू हुआ। अगले 2-3 वर्षों में उत्तर प्रदेश के 20 लाख से अधिक घरों तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।“
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इसके तहत दो से तीन वर्षों में प्रदेश के 20 लाख से अधिक घरों तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस उद्देश्य से Uttar Pradesh State Transformation Commission और OneOTT Entertainment Limited के बीच ‘Project Ganga Digital Connectivity Initiative’ को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह कंपनी Hinduja Group की सहायक इकाई है।

लखनऊ के Renaissance Lucknow Hotel में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री Suresh Kumar Khanna मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पूर्व मुख्य सचिव Manoj Kumar Singh भी मौजूद रहे।
न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचेगी डिजिटल सेवा
‘प्रोजेक्ट गंगा’ का उद्देश्य ग्रामीण और तेजी से विकसित हो रहे कस्बों में इंटरनेट की पहुंच को मजबूत बनाना है। इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर करीब आठ से दस हजार स्थानीय उद्यमियों को डिजिटल सेवा प्रदाता (डीएसपी) के रूप में तैयार किया जाएगा।

ये उद्यमी अपने-अपने क्षेत्रों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवाएं उपलब्ध कराएंगे, जिससे गांवों में तेज और सुलभ इंटरनेट सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी। इस पहल से बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है।
महिला उद्यमिता को भी मिलेगा बढ़ावा
परियोजना की खास बात यह है कि डिजिटल सेवा प्रदाताओं में लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और महिलाएं डिजिटल सेवाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।

इस पहल से गांवों और छोटे कस्बों में ऑनलाइन शिक्षा, ई-गवर्नेंस, डिजिटल सेवाओं और रोजगार के नए अवसरों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।“
लखनऊ से स्टेट हेड संजीव श्रीवास्तव की रिपोर्ट






























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































