लखनऊ अस्पताल निरीक्षण, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, चिनहट CHC, सरकारी अस्पताल व्यवस्थाएं, मरीजों की देखभाल, अस्पताल सफाई, स्वास्थ्य मंत्री यूपी, अस्पताल सुधार, OPD निरीक्षण,Lucknow Hospital Inspection, Deputy CM Brajesh Pathak, Chinhat CHC, Government Hospital Facilities, Patient Care, Hospital Cleanliness, UP Health Minister, Hospital Management, OPD Inspection,डिप्टी CM अस्पताल निरीक्षण, चिनहट CHC मरीजों के बीच, अस्पताल सफाई, अस्पताल व्यवस्थाओं का निरीक्षण, स्वास्थ्य मंत्री लखनऊ,Deputy CM Hospital Visit, Chinhat CHC with Patients, Hospital Cleanliness Inspection, Hospital Facilities Check, Health Minister Lucknow,Lucknow, लखनऊ, Chinahat CHC, डिप्टी CM Brajesh Pathak, स्वास्थ्य मंत्री यूपी, अस्पताल निरीक्षण, OPD व्यवस्था, मरीज सेवा, सफाई व्यवस्था, दवा वितरण, मोबाइल भुगतान, सरकारी अस्पताल सुधार, स्वास्थ्यकर्मी, Genral Ward, मरीज कतार, Patient Care, Hospital Inspection, UP Government, Hospital Management, OPD Services, Cleanliness, Health Minister, Hospital Facilities, एलटीएच, जिला लखनऊ, Uttar Pradesh, Health News,

लखनऊ के चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिप्टी CM और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मरीजों से हालचाल लिया, पर्ची कटवाई और अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को सुधार के सख्त निर्देश दिए।

लखनऊ। लखनऊ के चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में डिप्टी CM और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मास्क लगाकर मरीजों की कतार में खड़े होकर पर्ची कटवाई। इस दौरान किसी ने उन्हें पहचान नहीं पाया। डिप्टी CM ने सीधे ओपीडी में डॉक्टर के पास पहुंचकर बीमारी के बजाय अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेना शुरू किया। डॉक्टर ने पहचानते ही उन्हें अवगत कराया।

डिप्टी CM ने अपने 54 मिनट के दौरे के दौरान मरीजों से हालचाल लिया और स्वास्थ्यकर्मियों से अस्पताल की सफाई, वार्डों और उपकरणों की स्थिति के बारे में पूछताछ की।

अव्यवस्थाओं पर नाराजगी

जनरल वार्ड और अन्य वार्डों में बेड पर चादर नहीं मिलने और सफाई व्यवस्था संतोषजनक न होने पर डिप्टी CM ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि जब तक अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं होगी, जिम्मेदार अधिकारी घर नहीं जाएंगे।

परीक्षण और दवा प्रक्रिया में सुधार

पैथोलॉजी विभाग में लंबी कतारें देख डिप्टी CM ने जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। एक्स-रे कक्ष के आसपास धूल-मिट्टी और स्टॉक की जांच करने के बाद उन्होंने सफाई और व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

मोबाइल और बकाया भुगतान का सुधार

डिप्टी CM ने आशा कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन और बकाया भुगतान की समस्याओं को तुरंत हल कराने के निर्देश दिए।

पीने के पानी और मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान

अस्पताल में पीने के पानी की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। डिप्टी CM ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सफाई और मूलभूत सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

डिप्टी CM ने अस्पताल के दवा काउंटर पर मरीजों के इंतजार को कम करने के लिए पांच मिनट में दवा वितरण सुनिश्चित करने के आदेश दिए। साथ ही, व्यवस्थाओं में सुधार तक अधिकारियों को अस्पताल परिसर से जाने की अनुमति नहीं दी गई।

देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

लखनऊ से स्टेट हेड संजीव श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *