गोरखपुर जनता दर्शन, सीएम योगी आदित्यनाथ, योगी आदित्यनाथ चेतावनी, भूमाफिया कार्रवाई, जमीन कब्जा यूपी, गोरखपुर न्यूज, उत्तर प्रदेश सरकार,Gorakhpur News, CM Yogi Adityanath, Yogi Adityanath Janata Darshan, Land Mafia Action UP, Uttar Pradesh News,जनता दर्शन सीएम योगी, गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर, सीएम योगी अधिकारियों को निर्देश,CM Yogi Janata Darshan Gorakhpur, Gorakhnath Temple CM Yogi, Yogi Adityanath Public Meeting,गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, सीएम योगी आदित्यनाथ, जनता दर्शन, भूमि कब्जा, भूमाफिया, प्रशासनिक कार्रवाई, Gorakhpur, Uttar Pradesh, CM Yogi Adityanath, Janata Darshan, Land Mafia, Law and Order News, Political News, Governance Update,

“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को भूमाफियाओं से जमीन कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए। पारिवारिक विवादों के समाधान और इलाज के लिए आर्थिक सहायता पर भी जोर दिया।”

हाइलाइट्स:

  • गोरखपुर जनता दर्शन में सीएम योगी ने 150 लोगों की समस्याएं सुनीं
  • भूमाफियाओं और दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश
  • पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए संवाद पर जोर
  • जरूरतमंदों को इलाज के लिए सरकारी सहायता का भरोसा
  • राजस्व और पुलिस मामलों में पारदर्शिता के आदेश

गोरखपुर जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में किसी भी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कहीं दबंग या भूमाफिया द्वारा जमीन पर कब्जा किया गया है, तो उसे तत्काल कब्जामुक्त कराते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बुधवार सुबह गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के बीच पहुंचे और करीब 150 फरियादियों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होगा और सरकार हर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भूमाफियाओं पर सख्त रुख

जनता दर्शन में जमीन कब्जे की शिकायत सामने आने पर मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में तत्काल एक्शन लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कमजोरों को उजाड़ने वाले दबंग और भूमाफिया किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।

पारिवारिक विवादों पर संवेदनशीलता

कार्यक्रम में कुछ महिलाओं ने पारिवारिक और ससुराल पक्ष से जुड़े विवादों की शिकायतें रखीं। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों पक्षों से संवाद कर समाधान कराया जाए और आवश्यकता पड़ने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।

इलाज के लिए आर्थिक मदद का आश्वासन

जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इलाज से संबंधित इस्तीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि सीधे अस्पताल के खाते में धनराशि भेजी जा सके

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोहराया कि सरकार पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ हर शिकायत का निस्तारण करेगी, ताकि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशहाली आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *