हरदोई। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नीतियों के विरोध में मंगलवार को छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों छात्रों ने रैली निकालते हुए शहर के प्रमुख मार्ग सिनेमा रोड पर भयंकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर जमकर आक्रोश जताया।

शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रहे नए नियम

छात्रों का कहना है कि, यूजीसी द्वारा लागू किए जा रहे नए नियम शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं। और इससे आम व मध्यम वर्ग के छात्रों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

(UGC के विरोध में प्रदर्शनकारी छात्र रैली निकालते हुए )

ये रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार और सिनेमा रोड होते हुए आगे बढ़ी। सिनेमा रोड पर छात्रों ने कुछ समय के लिए सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।

छात्रों ने दी चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। छात्रों की प्रमुख मांगों में यूजीसी के नए नियमों को वापस लेना और शिक्षा व्यवस्था में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करना शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *