केजीएमयू विमेन हेल्थ सेंटर, KGMU Advanced Women Health Center, केजीएमयू लखनऊ खबर, योगी सरकार स्वास्थ्य योजना, विमेन एंड चाइल्ड केयर यूपी, KGMU Lucknow News, UP Health Infrastructure,केजीएमयू एडवांस विमेन हेल्थ सेंटर, KGMU Women Health Center Image, केजीएमयू लखनऊ अस्पताल, विमेन एंड चाइल्ड केयर सेंटर फोटो,लखनऊ न्यूज, उत्तर प्रदेश हेल्थ न्यूज, केजीएमयू अस्पताल, महिला स्वास्थ्य केंद्र यूपी, बच्चों का अस्पताल लखनऊ, योगी सरकार स्वास्थ्य परियोजना,#KGMU, #WomenHealthCenter, #LucknowNews, #UPHealth, #YogiGovernment, #WomenAndChildCare, #HealthInfrastructure, #NationalPrastavana,

“केजीएमयू लखनऊ में प्रदेश का पहला एडवांस अपेक्स सेंटर फॉर विमेन एंड चाइल्ड केयर बनेगा। शासन से मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू। 500 बेड और विश्वस्तरीय सुविधाओं से महिलाओं व बच्चों को मिलेगा एक छत के नीचे इलाज।”

Highlights :

  • केजीएमयू में प्रदेश का पहला एडवांस विमेन एंड चाइल्ड केयर सेंटर
  • शासन से मंजूरी, टेंडर प्रक्रिया शुरू
  • फरवरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शिलान्यास
  • 378 करोड़ की लागत से बनेगा 9 मंजिला भवन
  • बेड क्षमता तीन गुना बढ़कर 500 होगी

लखनऊ। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में महिलाओं और बच्चों के इलाज के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। यहां प्रदेश का पहला ‘एडवांस अपेक्स सेंटर फॉर विमेन एंड चाइल्ड केयर’ बनाया जाएगा। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फरवरी माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इसका शिलान्यास प्रस्तावित है।

इस अत्याधुनिक सेंटर के निर्माण के बाद महिलाओं और बच्चों से जुड़ी सभी बीमारियों का उच्चस्तरीय इलाज एक ही छत के नीचे संभव हो सकेगा। वर्तमान में क्वीनमेरी और अन्य परिसरों में इलाज अलग-अलग होने से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 तीन गुना तक बढ़ेगी बेड क्षमता

क्वीनमेरी अस्पताल में प्रतिदिन 450 से 500 मरीजों की ओपीडी होती है। मौजूदा समय में यहां 340 बेड उपलब्ध हैं, जो लगभग हमेशा फुल रहते हैं। नए एपेक्स सेंटर के बनने से कुल 500 बेड उपलब्ध होंगे, जिससे भविष्य में बेड क्षमता तीन गुना तक बढ़ जाएगी

 378 करोड़ से बनेगा 9 मंजिला भवन

केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह के अनुसार, क्वीनमेरी परिसर के पीछे स्थित खाली भूमि पर 378 करोड़ रुपये की लागत से नौ मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। यह भवन ईपीसी मोड पर 18 माह की निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाएगा।

विश्वस्तरीय सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं

इस सेंटर में हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी, मैटरनल आईसीयू, एनआईसीयू, पीडियाट्रिक सीसीएम आईसीयू, रिप्रोडक्टिव मेडिसिन और फीटल मेडिसिन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

केजीएमयू की कुलपति का बयान

केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि यह सेंटर राज्य का पहला अत्याधुनिक विमेन एंड चाइल्ड केयर एपेक्स सेंटर होगा, जहां महिलाओं और बच्चों से जुड़ी सभी बीमारियों का संपूर्ण इलाज संभव होगा।

 सेंटर की प्रमुख विशेषताएं

  • मंजिलें: भूतल + 9 मंजिल, 3 बेसमेंट
  • पहली-दूसरी मंजिल: हाई-रिस्क प्रसूति ओपीडी व वार्ड
  • तीसरी मंजिल: लेबर रूम व इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर
  • चौथी मंजिल: मैटरनल आईसीयू
  • पांचवीं मंजिल: एनआईसीयू
  • छठी मंजिल: पीडियाट्रिक्स सीसीएम आईसीयू
  • सातवीं मंजिल: रिप्रोडक्टिव व फीटल मेडिसिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *