यूपी विधानसभा बजट सत्र, योगी आदित्यनाथ भाषण, माता प्रसाद पांडेय बयान, संजय निषाद विवाद, यूपी कानून व्यवस्था, PAC पुनर्गठन, उत्तर प्रदेश राजनीतिक समाचार, UP Vidhan Sabha Budget Session, Yogi Adityanath speech today, Sanjay Nishad controversy, Uttar Pradesh politics news, Lucknow assembly news,यूपी विधानसभा में योगी का भाषण, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, संजय निषाद सदन में, लखनऊ विधानसभा बजट सत्र फोटो, UP Assembly session image, Yogi Adityanath speech photo, Lucknow political news image,लखनऊ विधानसभा बजट सत्र 2026, उत्तर प्रदेश राजनीतिक खबर, यूपी कानून व्यवस्था रिपोर्ट, योगी आदित्यनाथ ताजा बयान, माता प्रसाद पांडेय संजय निषाद विवाद, UP Budget Session 2026 news, Lucknow political breaking news, Uttar Pradesh assembly debate, Political news Uttar Pradesh Lucknow district,#UPVidhanSabha, #YogiAdityanath, #LucknowNews, #UPPolitics, #BudgetSession2026, #SanjayNishad, #MataPrasadPandey, #PoliticalNews, #UttarPradesh,

यूपी विधानसभा बजट सत्र के 5वें दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मंत्री संजय निषाद को लेकर रंजिश पर सवाल उठाया। कानून-व्यवस्था, PAC, साइबर थानों और विकास को लेकर सरकार का पक्ष रखा।

हाइलाइट्स:

  • बजट सत्र के दौरान सदन में तीखी बहस
  • सीएम योगी का नेता प्रतिपक्ष पर सियासी तंज
  • आरक्षण मुद्दे पर माता प्रसाद और संजय निषाद में नोकझोंक
  • PAC और साइबर थानों पर सरकार का दावा
  • 2017 के बाद यूपी में दंगा न होने का दावा

लखनऊ। यूपी विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में उस समय हलचल मच गई, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और मंत्री संजय निषाद के बीच कथित रंजिश पर टिप्पणी कर दी।

सीएम ने मुस्कराते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष उचित बात रखते हैं, लेकिन समझ नहीं आता कि उनके और संजय निषाद के बीच किस बात को लेकर रंजिश चल रही है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे मंत्रीजी ने उनकी पोखरी का भी पट्टा करा लिया हो। इससे पहले आरक्षण के मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई थी।

विकास और गरीबी उन्मूलन का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 करोड़ से अधिक लोगों को बहुआयामी गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है। मुफ्त राशन और स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 9 वर्षों की यात्रा अपराध-अव्यवस्था से अनुशासन और उपद्रव से उत्सव की ओर बढ़ने की कहानी है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की दिशा में अग्रसर है।

योगी बोले- तीर्थस्थलों में फूल बेचने वाला, टैक्सी वाला ब्राह्मण नहीं, हर वर्ग को फायदा मिल रहा

सीएम योगी ने कहा- आज यूपी में कोई भी तीर्थ स्थल हो, किसी भी धर्म के हो, उसे पौराणिक विषयों से जोड़ा गया। उसे विकसित किया। अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। वहां फूल बेचने वाला ब्राह्मण नहीं होगा, टैक्सी चलाने वाले ब्राह्मण नहीं होगा, पुजारी हो सकता है ब्राह्मण, लेकिन बाकी सब दूसरी जाति के हैं, मतलब हर वर्ग का व्यक्ति फायदा पा रहा है।

सपा कारसेवकों पर गोलियां चलवाती है- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा- अयोध्या के राम मंदिर का विरोध होता है। काशी विश्वनाथ का विरोध, मथुरा-वृंदावन का विरोध किया गया। जन्माष्टमी के पर्व को थाने में रोक दिया गया। कांवड़ यात्रा को रोक दिया गया।

सपा की तरफ इशारा करते हुए योगी ने कहा- आपने कहा था कि दंगा हो जाएगा, आपने अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा को रोक दिया। दीपोत्सव तक का विरोध दिया। सपा तो कारसेवकों पर गोलियां चलवाती है। याद रखिएगा सनातन आस्था को कोई कैद नहीं कर सकता। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है।

गाजी के पाप का बदला कैसे लिया जाए, यह महराज सुहेलदेव से सीखिए- योगी

सीएम योगी ने कहा- अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर हमने औरैया मेडिकल कॉलेज का नाम किया। वाराणसी में पीएम मोदी ने वहां मूर्ति लगाई। जब हम वहां उसे बेहतर बनाते हैं, तब सपा के लोगों को दिक्कत होता है। हमें सच बोलने और सच देखने की आदत डालनी चाहिए।

ये राष्ट्रद्रोहियों को महिमा मंडित करते हैं और राष्ट्रनायकों का अपमान करते हैं। गाजी के मेले का समर्थन करते हैं। गाजी के पाप का बदला कैसे लिया जाए, यह महराज सुहेलदेव से सीखिए। हमने उनके नाम से आजमगढ़ में विश्वविद्यालय बनाया है।

योगी ने सुनाई तमिलनाडु के टूरिस्टों की कहानी, बोले- नेता यूपी की छवि बिगाड़ते हैं

सीएम योगी ने कहा- कुंभ में देशभर से श्रद्धालु आए थे। तमिलनाडु से एक बस में लोग आए, उनकी बस चित्रकूट में खराब हो गई। तमिलनाडु वालों को न हिंदी आती थी, न चित्रकूट वालों को तमिल। लेकिन इशारों में समझ गए। गांव के लोग उन्हें अपने साथ ले गए। वहां एक बारात थी तो उसमें उन लोगों को खाना खिलाया। भोजन करवाने के बाद उन्हें प्राइवेट बस से प्रयागराज पहुंचाया। इसके बाद जब ये लोग वापस तमिलनाडु पहुंचे थे, तब उन्होंने ट्वीट किया कि हमारे नेता तो गलत ही बताते हैं, यूपी तो सच में राम की नगरी है।

कानून-व्यवस्था पर सरकार का दावा

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में दंगों की घटनाएं बंद हो गई हैं। “अब न कर्फ्यू है, न दंगा है, यूपी में सब चंगा है।” उन्होंने बताया कि राज्य के हर जिले में साइबर थाना और प्रत्येक थाने में साइबर डेस्क स्थापित की गई है, जिससे हजारों करोड़ रुपये साइबर ठगी से वापस दिलाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि PAC का पुनर्गठन किया गया है और तीन महिला PAC बटालियन का गठन हुआ है, आगे तीन और बनाई जाएंगी। “दंगाई PAC से ही डरते हैं,” सीएम ने कहा।

पुलिस भर्ती और इंफ्रास्ट्रक्चर

मुख्यमंत्री ने बताया कि 60,244 पदों पर पुलिस भर्ती की गई है और कोई जिला ऐसा नहीं जहां के युवाओं का चयन न हुआ हो। 2017 में जहां प्रशिक्षण के लिए संसाधन नहीं थे, आज 60 हजार पुलिसकर्मियों को राज्य में ही आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि पहले पुलिस खपरैल भवनों में रहती थी, अब पक्के भवन और आधुनिक सिस्टम उपलब्ध कराए गए हैं।

अपराध पर जीरो टॉलरेंस

सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले सत्ता के संरक्षण में माफिया पनपते थे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष द्वारा विजय मिश्रा को दुर्दांत अपराधी स्वीकारने का जिक्र करते हुए कहा कि “अपराधी, अपराधी होता है और कानून उसे छोड़ेगा नहीं।”

सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कानून अब चंद हाथों की जागीर नहीं है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें । ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *