BCCI Vice President Rajeev Shukla Photo, IND vs PAK Match News Image, ICC T20 World Cup 2026 Photo, India Pakistan Cricket Match,IND vs PAK Match News, BCCI on India Pakistan Match, India Pakistan T20 World Cup 2026, Rajeev Shukla Statement, ICC India Pakistan Match Solution, New Delhi Sports News, Cricket World Cup Controversy,#INDvsPAK, #BCCI, #RajeevShukla, #T20WorldCup2026, #CricketNews, #IndiaPakistanMatch, #ICCSolution, #राष्ट्रीयप्रस्तावना,

“BCCI ने IND vs PAK मैच पर चुप्पी तोड़ते हुए ICC की सराहना की है। BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले को क्रिकेट के लिए बड़ी जीत बताया।”

हाइलाइट्स :

• 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच कंफर्म
• BCCI ने ICC के समाधान की खुलकर तारीफ की
• राजीव शुक्ला बोले- क्रिकेट को सबसे ऊपर रखा गया
• पाकिस्तान सरकार ने टीम को खेलने की दी अनुमति
• विवाद के बाद ICC का दोस्ताना सॉल्यूशन

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मुकाबले को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की पहल के बाद 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच कंफर्म हो गया है। इस पूरे घटनाक्रम पर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने ICC की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि यह फैसला क्रिकेट को राजनीति से ऊपर रखने वाला है।

BCCI ने ICC को दिया श्रेय

राजीव शुक्ला ने कहा, “मैं BCCI की ओर से ICC को इस पूरे मामले का बेहतरीन समाधान निकालने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बातचीत कर सभी पक्षों को सुनने के बाद यह फैसला लिया गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि ICC चेयरमैन की निगरानी में हुई बातचीत सकारात्मक रही और जो प्रतिनिधि लाहौर जाकर PCB और BCB से मिले, उन्होंने क्रिकेट के हित को प्राथमिकता दी।

‘क्रिकेट को सबसे ऊपर रखा गया’

BCCI उपाध्यक्ष ने कहा कि यह एक दोस्ताना और विन-विन सॉल्यूशन है, जिसमें सभी बोर्ड संतुष्ट हैं।
उन्होंने भरोसा जताया कि अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 सफलतापूर्वक आयोजित होगा और दर्शकों को भारत-पाक मुकाबले का रोमांच देखने को मिलेगा।

पाकिस्तान सरकार की अनुमति

गौरतलब है कि 9 फरवरी 2026 को पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अपनी टीम को भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति दी थी। इसके बाद ICC ने आधिकारिक तौर पर मैच को शेड्यूल में बनाए रखा।

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किया गया। इसके बाद बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया था।

ICC ने इसके बाद बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया। इस फैसले से नाराज पाकिस्तान ने इसे दोहरा मापदंड बताते हुए भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की चेतावनी दे दी थी।

ICC का समाधान

ICC ने सभी संबंधित बोर्डों और सरकारों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। BCCI के अनुसार, इस प्रक्रिया में बांग्लादेश की भावनाओं का भी ध्यान रखा गया, जिससे सभी पक्ष संतुष्ट नजर आए।

अब क्रिकेट फैंस के लिए राहत की खबर है कि 15 फरवरी 2026 को टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला खेला जाएगा।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *