“ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अशोक चक्र से सम्मानित किया। अंतरिक्ष मिशन के दौरान असाधारण साहस और त्वरित निर्णय क्षमता के लिए मिला सम्मान।“
हाइलाइट्स :
- ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को मिला अशोक चक्र
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया सम्मान
- अशोक चक्र देश का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार
- अंतरिक्ष मिशन के दौरान अद्भुत साहस का प्रदर्शन
- राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय
लखनऊ। Ashok Chakra Award 2026 के तहत भारत के गौरव और अंतरिक्ष इतिहास में नया अध्याय जोड़ने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता सम्मान ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया।
अशोक चक्र भारत का सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है, जो असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा और अद्वितीय नेतृत्व के लिए दिया जाता है।
अंतरिक्ष मिशन में दिखाया असाधारण साहस
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को यह सम्मान उनके अंतरिक्ष मिशन के दौरान दिखाए गए—असाधारण साहस, त्वरित और सटीक निर्णय , क्षमताविषम परिस्थितियों में कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा के लिए प्रदान किया गया। मिशन के दौरान उन्होंने न केवल तकनीकी चुनौतियों का सामना किया, बल्कि संकट की घड़ी में सूझबूझ और नेतृत्व का परिचय देकर मिशन को सफल बनाया।
अंतरिक्ष इतिहास में दर्ज हुआ नाम
शुभांशु शुक्ला भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री हैं जिन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा की। उनसे पहले यह गौरव स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा को प्राप्त हुआ था, जिन्होंने 1984 में अंतरिक्ष में जाकर भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया था।
इस उपलब्धि के साथ शुभांशु शुक्ला ने भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है।
अशोक चक्र: सर्वोच्च शांतिकालीन सम्मान
अशोक चक्र उन वीरों को दिया जाता है— जो शातिकाल में भी अदम्य साहस दिखाते हैं जिनके कार्य राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े हों जो कर्तव्य से ऊपर कुछ नहीं मानते ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इस सम्मान को पाने वाले चुनिंदा भारतीयों में शामिल हो गए हैं।
देशभर में गर्व और सम्मान
शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र मिलने पर देशभर में खुशी और गर्व की लहर है। राजनीतिक, सैन्य और वैज्ञानिक जगत की हस्तियों ने उन्हें बधाई दी और इसे भारत के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।



































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































