यूपी शहद योजना, उत्तर प्रदेश मधुमक्खी पालन, ग्रामीण महिला योजना यूपी, योगी सरकार योजना, Mission Village Yogi, UP Honey Mission, Rural Women Beekeeping UP,यूपी ग्रामीण महिलाएं शहद, मधुमक्खी पालन यूपी, महिला SHG यूपी, Honey production women UP,लखनऊ यूपी सरकारी योजना, उत्तर प्रदेश ग्रामीण विकास योजना, योगी सरकार महिला योजना, UP agriculture women scheme, Lucknow government scheme news,#UPHoneyMission, #MissionVillage, #CMYogi, #RuralWomenPower, #BeekeepingIndia, #UPSRLM, #AtmanirbharBharat,

यूपी में 1 लाख ग्रामीण महिलाएं शहद उद्यमी बनेंगी। CM योगी के मिशन विलेज के तहत मधुमक्खी पालन से सालाना आय में ₹1 लाख तक बढ़ोतरी और खेती की पैदावार में इजाफा होगा।

हाइलाइट्स :

  • यूपी में 1 लाख ग्रामीण महिलाओं को मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा
  • हर महिला की सालाना आय में ₹1 लाख तक बढ़ोतरी का लक्ष्य
  • शहद के साथ मोम, पराग और अन्य उत्पादों से भी कमाई
  • मधुमक्खियों से परागण बढ़ेगा, खेती की पैदावार में इजाफा
  • महिलाएं खुद लॉन्च करेंगी अपना ब्रांड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और खेती-किसानी को नई दिशा देने के लिए योगी सरकार ने एक ऐतिहासिक पहल शुरू की है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) के तहत शुरू किया गया मधुमक्खी पालन कार्यक्रम न सिर्फ महिलाओं की आय बढ़ाएगा, बल्कि प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था में भी बड़ा बदलाव लाएगा।

इस योजना के अंतर्गत अगले तीन वर्षों में 1 लाख ग्रामीण महिलाओं को शहद उत्पादन से जोड़ा जाएगा, जिन्हें महिला उद्यमी के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि प्रत्येक महिला की वार्षिक आय में औसतन ₹1 लाख की वृद्धि हो।

उत्तर प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने और खेती-किसानी को नई ताकत देने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मधुमक्खी पालन कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं शहद उत्पादन के साथ-साथ फसलों की उत्पादकता भी बढ़ाएंगी।

योजना के अंतर्गत आगामी तीन वर्षों में एक लाख महिला मधुमक्खी पालक तैयार की जाएंगी। इसके तहत प्रत्येक महिला उद्यमी की आय में प्रति वर्ष एक लाख रुपये तक की वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। मधुमक्खियों द्वारा परागण से गेहूं, सरसों, दलहन-तिलहन और बागवानी फसलों की पैदावार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी, जिससे किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

यूपी का शहद वैश्विक पहचान बनाएगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन विलेज के तहत अब यूपी का शहद वैश्विक पहचान बनाएगा। महिलाएं शहद का अपना ब्रांड विकसित करेंगी और शहद व अन्य उत्पादों के विपणन से प्रदेश के आर्थिक विकास में साझीदार बनेंगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और महिलाओं का आत्मनिर्भरता का सपना साकार होगा।

इस योजना के जरिए प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और उद्यमियों को बाजार से जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि यूपी का शहद देश-दुनिया में गुणवत्ता और भरोसे की पहचान बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *