रामलला प्राण प्रतिष्ठा, अयोध्या समारोह, राम जन्मभूमि ट्रस्ट, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राजनाथ सिंह अयोध्या, प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ Ramlala Pran Pratishtha, Ayodhya Event, Ram Janmabhoomi Trust, President Murmu, Rajnath Singh Ayodhya, Pran Pratishtha Anniversary #Ayodhya #Ramlala #PranPratishtha #RamMandir #PresidentMurmu #RajnathSingh #AyodhyaEvent #UPNews #RamJanmabhoomi

अयोध्या में 31 दिसंबर को रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर भव्य समारोह होगा। ट्रस्ट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्य अतिथि बनने का आग्रह किया।

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर इस वर्ष भव्य आयोजन होने जा रहे हैं। प्रतिष्ठा द्वादशी के उपलक्ष्य में 31 दिसंबर को आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गति दे दी है।

ट्रस्ट ने इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। इस संबंध में राष्ट्रपति को एक आधिकारिक निमंत्रण पत्र सौंपा गया है

इसके साथ ही, समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अनुसार, अयोध्या में आयोजन को लेकर सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्थाओं को उच्च स्तर पर तैयार किया जा रहा है।

देशभर से श्रद्धालु इस अवसर पर अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। आगामी आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *