“46,500 मीट्रिक टन LPG लेकर नंदा देवी टैंकर युद्ध प्रभावित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर गुजरात के वाडिनार बंदरगाह पहुंचा। जानिए भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर इसका असर। “
नई दिल्ली। मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एलपीजी टैंकर MT नंदा देवी 46,500 मीट्रिक टन से अधिक गैस लेकर सुरक्षित भारत पहुंच गया है। यह जहाज गुजरात के वाडिनार बंदरगाह पर लंगर डाले हुए है, जहां अब शिप-टू-शिप (STS) ट्रांसफर की प्रक्रिया की जाएगी।
यह टैंकर युद्ध प्रभावित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर भारत पहुंचा है, जो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का एक अहम मार्ग माना जाता है। मौजूदा हालात में इस रास्ते से जहाजों का सुरक्षित निकलना बड़ी चुनौती बना हुआ है।

इससे पहले एलपीजी टैंकर MT शिवालिक भी 46,000 मीट्रिक टन गैस लेकर गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पहुंचा था। लगातार दूसरे दिन पहुंचे इन जहाजों ने भारत की ऊर्जा आपूर्ति को मजबूत किया है।
दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने ‘नंदा देवी’ जहाज का दौरा कर कैप्टन और क्रू से मुलाकात की तथा उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
अधिकारियों के अनुसार, ‘नंदा देवी’ द्वारा लाई गई गैस देश की एक दिन की एलपीजी जरूरत का बड़ा हिस्सा पूरा कर सकती है। ऐसे समय में जब वैश्विक आपूर्ति पर संकट मंडरा रहा है, यह खेप भारत के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज मार्ग से लगातार जहाजों का आना भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से सकारात्मक संकेत है।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































