Amit Shah Assam Visit, अमित शाह असम दौरा, Amit Shah Dibrugarh Rally, Assam Politics News, Congress vs BJP Assam, Assam Assembly Election News, Himanta Biswa Sarma, Assam Development Projects, Political News India, North East Politics,Amit Shah Dibrugarh Image, अमित शाह असम रैली फोटो, Assam Development Projects Image, BJP Rally Assam, Home Minister Assam Visit,#AmitShah, #AssamPolitics, #Dibrugarh, #BJP, #Congress, #HimantaBiswaSarma, #AssamDevelopment, #PoliticalNews, #अमित_शाह, #असम_राजनीति,

” डिब्रूगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उसने असम को बंदूकों और संघर्ष के अलावा कुछ नहीं दिया। 1715 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन।”

हाइलाइट्स :

  • अमित शाह ने डिब्रूगढ़ में कांग्रेस पर साधा निशाना
  • 1,715 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ
  • घुसपैठ को वोट बैंक की राजनीति बताया
  • राहुल गांधी पर संस्कृति के अपमान का आरोप
  • भाजपा को वोट देने की अपील

डिब्रूगढ़ (असम)। Amit Shah Assam Visit के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को डिब्रूगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक असम में शासन किया, लेकिन राज्य को बंदूक, गोली, संघर्ष और मौतों के अलावा कुछ नहीं दिया।

अमित शाह ने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ही असम की सुरक्षा, संस्कृति और विकास की सच्ची हितैषी है।

घुसपैठ को लेकर कांग्रेस पर आरोप

गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने घुसपैठ को वोट बैंक की राजनीति का हथियार बनाया और चुनावी फायदे के लिए असम की सुरक्षा से समझौता किया। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा,
“मैं राहुल गांधी से पूछता हूं कि कांग्रेस ने असम को बंदूकों, गोलियों और मौतों के अलावा क्या दिया?”

असम की संस्कृति पर भी बयान

अमित शाह ने राष्ट्रपति के ‘एट होम’ कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी द्वारा असम का पारंपरिक गमोसा न पहनने का जिक्र करते हुए कहा कि यह राज्य की संस्कृति के प्रति सम्मान की कमी दर्शाता है।
उन्होंने दो टूक कहा, “भाजपा असम की संस्कृति का अपमान स्वीकार नहीं करेगी।

1,715 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

डिब्रूगढ़ दौरे के दौरान अमित शाह ने कुल 1,715 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें—

  • 284 करोड़ की लागत से दूसरा विधानसभा परिसर व विधायक छात्रावास
  • 238 करोड़ से बने खानिकर मल्टी-डिसिप्लिन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन
  • 209 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के दूसरे चरण की नींव
  • चाबुआ में 292 करोड़ का वन्यजीव स्वास्थ्य व अनुसंधान केंद्र
  • 692 करोड़ की वेटलैंड बहाली परियोजना

शाह ने कहा कि ये परियोजनाएं असम को दूसरा प्रशासनिक केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं।

बाढ़ और चाय उद्योग पर भी बोले शाह

अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार असम को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौता असम के चाय उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए अवसर देगा।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बयान

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि ये परियोजनाएं डबल इंजन सरकार की विकास प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने बताया कि खानिकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के खिलाड़ियों को भी लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *