“लखनऊ के योजना भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जानिए उनके योगदान और कार्यक्रम की पूरी खबर। “
लखनऊ। हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर राजधानी लखनऊ स्थित योजना भवन में भावुक माहौल देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुगुणा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा का सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक अनुभव प्रदेश की राजनीति के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने बहुगुणा जी के कार्यों और उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बहुगुणा जी ने अपने कार्यकाल में जनसेवा और विकास को प्राथमिकता दी, जिसकी छाप आज भी प्रदेश की राजनीति में दिखाई देती है।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।“
लखनऊ से स्टेट हेड संजीव श्रीवास्तव की रिपोर्ट




















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































