“उत्तर प्रदेश सरकार ने 1994 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी एलवी एंटनी देव कुमार को डीजी रैंक पर प्रमोशन दिया। राज्यपाल की मंजूरी के बाद अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने आदेश जारी किया।“
लखनऊ/उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एलवी एंटनी देव कुमार को पुलिस महानिदेशक (DG) रैंक में पदोन्नत किया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने शुक्रवार देर रात आदेश जारी किया।
एलवी एंटनी देव कुमार 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में एडीजी (रूल्स एंड मैन्युअल) के पद पर कार्यरत थे। पदोन्नति के आदेश में उल्लेख है कि उन्हें 1 मार्च 2026 से DG रैंक (पे-मैट्रिक्स लेवल-16, रु 2,05,400–2,24,400) पर नियुक्त किया जाएगा।
राज्यपाल के आदेश के अनुसार, एलवी एंटनी देव कुमार का तैनाती-आदेश अलग से जारी किया जाएगा। इस पदोन्नति के साथ वे उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल हो गए हैं और राज्य की कानून-व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
यह प्रमोशन 1994 बैच के अनुभवी अधिकारी के योगदान और लंबी सेवा को मान्यता देने के तौर पर देखा जा रहा है।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।“
लखनऊ से स्टेट हेड संजीव श्रीवास्तव की रिपोर्ट








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































