लखनऊ दुबग्गा होली विवाद हत्याकांड, बेगरिया गांव हत्या मामला, लखनऊ क्राइम न्यूज, जीएसटी क्लर्क हत्या आरोप, सूरज गौतम हत्या केस, Lucknow Dubagga murder case, Happy Holi dispute murder Lucknow, Begaria village crime news Lucknow, GST clerk murder accused Lucknow, Suraj Gautam murder case UP,दुबग्गा हत्या कांड फोटो, बेगरिया गांव घटना स्थल, लखनऊ पुलिस जांच, आरोपी गिरफ्तारी फोटो, Dubagga murder case image, Begaria village crime scene photo, Lucknow police investigation image, murder accused arrest photo India,लखनऊ दुबग्गा होली विवाद हत्या, बेगरिया गांव सूरज गौतम हत्या केस, जीएसटी क्लर्क मोहित तिवारी हत्या आरोप, लखनऊ क्राइम न्यूज, दुबग्गा थाना मामला, Lucknow Dubagga murder case Suraj Gautam, Happy Holi dispute killing Lucknow news, Begaria village crime news Uttar Pradesh, GST clerk Mohit Tiwari murder case,#LucknowCrime, #DubaggaMurderCase, #UPCrimeNews, #HappyHoliDispute, #SurajGautam, #LucknowNews, #BreakingCrimeNews, #UttarPradeshPolice,

“लखनऊ दुबग्गा होली विवाद हत्याकांड में नया खुलासा सामने आया है। दुबग्गा के बेगरिया गांव में ‘हैप्पी होली’ कहने के विवाद में 22 वर्षीय युवक की हत्या के आरोपी जीएसटी क्लर्क और उसके परिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी पर अपने पिता की हत्या कर नौकरी पाने का भी आरोप लगा है।”

लखनऊ। दुबग्गा इलाके में ‘हैप्पी होली’ कहने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में नया और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हत्या के मुख्य आरोपी, जीएसटी विभाग के क्लर्क मोहित तिवारी ने करीब 12 साल पहले अपने पिता की नौकरी पाने के लिए उनकी हत्या कर दी थी। हालांकि इस मामले की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।

बताया जा रहा है कि 4 मार्च को होली के दिन बेगरिया गांव में 22 वर्षीय सूरज गौतम की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मोहित तिवारी, उसकी मां रंजना और बहन शिवानी को गिरफ्तार कर 5 मार्च को जेल भेज दिया है।

पिता की मौत को लेकर उठे सवाल

गांव के लोगों के अनुसार मोहित तिवारी के पिता सेल्स टैक्स विभाग में तैनात थे। उनकी मृत्यु के बाद मोहित को अनुकंपा के आधार पर उसी विभाग में नौकरी मिली। वर्तमान में वह वाराणसी में जीएसटी विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत है।

गांव के निवासी पवन का दावा है कि जब मोहित के पिता की मृत्यु हुई थी, तब स्थिति काफी संदिग्ध थी। लोगों को शोक संवेदना व्यक्त करने तक घर में नहीं आने दिया गया और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि उसी समय से गांव में यह चर्चा रही है कि नौकरी पाने के लिए पिता की हत्या की गई थी।

गांव में किसी से नहीं रखता था संबंध

स्थानीय लोगों के अनुसार मोहित तिवारी और उसका परिवार गांव में किसी से मेलजोल नहीं रखता था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बच्चे भी उसके घर के सामने खेलते हुए पहुंच जाते थे तो वह उन्हें पत्थर मारकर भगा देता था। किसी के विरोध करने पर वह पुलिस बुलाने की धमकी देता था।

‘हैप्पी होली’ कहने पर शुरू हुआ विवाद

घटना 4 मार्च की शाम करीब 5 बजे की है। बेगरिया निवासी राजेंद्र गौतम अपने परिचित के साथ घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान वहां से बाइक से गुजर रहे मोहित तिवारी को किसी ने ‘हैप्पी होली’ कह दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट शुरू हो गई।

शोर सुनकर राजेंद्र का बेटा सूरज और उसका भाई शिवा बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान मोहित की मां रंजना और बहन शिवानी भी मौके पर आ गईं। राजेंद्र के मुताबिक शिवानी अपने कुर्ते में चाकू छिपाकर लाई थी और उसने सूरज के पेट में तीन बार चाकू से वार किया। इसके बाद मोहित और उसकी मां ने भी उस पर हमला किया।

गंभीर रूप से घायल सूरज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गांव में आक्रोश

घटना के बाद आरोपी परिवार के लोग भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों को पीटने की भी कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोक दिया।

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक थाने का घेराव किया और सड़क जाम करने की कोशिश की। बाद में पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लोग शांत हुए।

थाना प्रभारी के अनुसार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *