“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मथुरा-गोवर्धन की तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा के दौरान दान घाटी मंदिर में पूजा-अर्चना की और गिरिराज पर्वत की 21 किलोमीटर की परिक्रमा की।“
मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर गुरुवार की शाम को मथुरा-वृंदावन पहुंची। शनिवार को उन्होंने गोवर्धन गिरिराज पर्वत की 21 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी की और दान घाटी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
राष्ट्रपति मुर्मू अपने कार्यक्रम के लिए वृंदावन के रेडिसन होटल से सुबह 8:40 बजे गोवर्धन के लिए रवाना हुईं। 9:00 बजे दान घाटी मंदिर में पूजा-अर्चना की और 9:10 बजे गोल्फ कार्ट से परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा में लगभग एक घंटा 10 मिनट का समय लगा।

उनके साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। सुरक्षा के लिए पूरे परिक्रमा मार्ग और मंदिर प्रांगण में पुलिस जवानों की तैनाती और फ्लाइंग जोन बनाए गए थे।
राष्ट्रपति ने शुक्रवार की शाम वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतंभरा और बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चो की परवरिश और अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए साध्वी के प्रयासों की सराहना की।

राष्ट्रपति मुर्मू की यह धार्मिक यात्रा मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन में भक्ति का वातावरण बनाए रखी। उन्होंने इस यात्रा के दौरान ईस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, नीम करौली बाबा आश्रम और उड़िया बाबा मंदिर का दर्शन भी किया।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































