AI Impact Summit विवाद, मायावती बयान, यूथ कांग्रेस प्रदर्शन, भारत मंडपम नई दिल्ली, दिल्ली राजनीतिक खबर, BSP Chief Mayawati Statement, AI Impact Summit Protest Delhi, Youth Congress Semi Nude Protest, Narendra Modi Protest News, Tilak Marg Police Station Case, National Political News India,मायावती प्रेस बयान फोटो, AI Impact Summit भारत मंडपम इवेंट, यूथ कांग्रेस प्रदर्शन दिल्ली, दिल्ली पुलिस गिरफ्तारी तस्वीर, Mayawati Latest News Image, AI Summit Protest Delhi Photo, Youth Congress Slogan Protest, Narendra Modi Protest T Shirt,नई दिल्ली राजनीतिक समाचार, दिल्ली भारत मंडपम इवेंट खबर, तिलक मार्ग थाना केस अपडेट, उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री बयान, राष्ट्रीय राजनीतिक विवाद खबर, New Delhi Political News, Delhi Bharat Mandapam Event Controversy, National Political Protest News India, BSP Chief Statement Uttar Pradesh,

UGC विवाद पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने UGC नियमों के खिलाफ प्रदर्शन को अनुचित बताया और सरकार को सभी वर्गों से संवाद कर निर्णय लेने की सलाह दी। पढ़ें पूरी खबर।

हाइलाइट्स :

  • UGC विवाद पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया
  • सामान्य वर्ग के प्रदर्शन को बताया अनुचित
  • UGC Equity Committee नियमों का किया समर्थन
  • सरकार को सभी वर्गों से संवाद की सलाह
  • दलित-पिछड़ों को भड़काऊ राजनीति से सतर्क रहने की अपील

लखनऊ। UGC विवाद पर मायावती की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने UGC नियमों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को पूरी तरह अनुचित बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नियम समाज में समानता और भेदभाव खत्म करने के उद्देश्य से बनाए गए हैं, न कि किसी वर्ग के खिलाफ।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव की समस्या के समाधान के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में इक्विटी कमेटी (समता समिति) गठित करने का निर्णय आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के कुछ जातिवादी मानसिकता वाले लोग इन नियमों को अपने खिलाफ षड्यंत्र मानकर जिस तरह विरोध कर रहे हैं, वह कतई भी उचित नहीं है। ऐसे विरोध से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा बढ़ता है।

सरकार को मायावती की सलाह

UGC विवाद पर मायावती ने सरकार को भी अहम सलाह देते हुए कहा कि यदि ऐसे नियमों को लागू करने से पहले सभी वर्गों को विश्वास में लिया जाता, तो देश में सामाजिक तनाव की स्थिति पैदा नहीं होती। उन्होंने सरकार और शैक्षणिक संस्थानों से भविष्य में संवाद और संतुलन बनाए रखने की अपील की।

दलित-पिछड़ों के लिए चेतावनी

मायावती ने दलितों और पिछड़े वर्गों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वार्थी और बिकाऊ नेताओं के भड़काऊ बयानों में न आएं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता आए दिन समाज को बांटने वाली घिनौनी राजनीति करते हैं, जिससे सावधान रहने की जरूरत है।

UGC विवाद पर मायावती का यह बयान ऐसे समय आया है, जब देशभर में नए नियमों को लेकर बहस तेज है और कई विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *