Alvida Jumma 2026 news, लखनऊ शिया प्रदर्शन, Lucknow Shia protest Alvida Jumma, बड़ा इमामबाड़ा प्रदर्शन, Bara Imambara protest Lucknow, Ayatollah Ali Khamenei poster protest, America Israel protest Lucknow, Uttar Pradesh Alvida Jumma security, वाराणसी हाईअलर्ट खबर, Varanasi security Alvida Jumma, Gyanvapi mosque security news, Kashi Vishwanath NSG deployment, UP police alert Alvida Jumma news, Uttar Pradesh law and order news, Lucknow political protest news,लखनऊ शिया समुदाय प्रदर्शन फोटो, Lucknow Shia protest images, बड़ा इमामबाड़ा प्रदर्शन फोटो, Bara Imambara protest pictures, अलविदा जुमे की नमाज फोटो, Alvida Jumma prayer images UP, ज्ञानवापी मस्जिद सुरक्षा फोटो, Gyanvapi mosque security visuals, काशी विश्वनाथ मंदिर NSG फोटो, Kashi Vishwanath NSG deployment images, वाराणसी ड्रोन निगरानी फोटो, Varanasi drone surveillance news images,#AlvidaJumma2026, #LucknowProtest, #ShiaCommunityLucknow, #BaraImambara, #VaranasiHighAlert, #GyanvapiMosqueSecurity, #KashiVishwanathTempleSecurity, #UPPoliceAlert, #AmericaIsraelProtest, #UttarPradeshNews, #LucknowNews, #VaranasiNews, #IndiaSecurityNews,

“अलविदा जुम्मा 2026 के मौके पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शिया समुदाय ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन किया। बड़ा इमामबाड़ा के बाहर झंडे रौंदे गए। वाराणसी के ज्ञानवापी और काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में NSG कमांडो और पुलिस की कड़ी तैनाती रही।”

लखनऊ/वाराणसी। अलविदा जुमे की नमाज के मौके पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खासकर लखनऊ और वाराणसी में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है। नमाज के बाद लखनऊ में शिया समुदाय के लोगों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। प्रदर्शन में महिलाओं की भी भागीदारी रही और कई महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों के हाथों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के पोस्टर दिखाई दिए।

झंडे सड़क पर चिपकाकर रौंदे गए

प्रदर्शन के दौरान अमेरिका और इजराइल के झंडों को सड़क पर चिपकाया गया, जिन्हें नमाजियों ने पैरों से रौंदते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने अमेरिका और इजराइल की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन में शामिल अमरीन नाम की महिला ने कहा कि यह केवल देशों की लड़ाई नहीं बल्कि विचारधाराओं की लड़ाई है। उनके अनुसार एक तरफ शैतानियत है और दूसरी तरफ इंसानियत।

मौलाना कल्बे जव्वाद ने उठाए सवाल

शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी ने कहा कि ईरान इस समय असहाय स्थिति में है और अमेरिका उस पर बमबारी कर आम लोगों को निशाना बना रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को भी इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए निंदा करनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि अमेरिका को नहीं रोका गया तो दुनिया को अमेरिका और इजराइल के खिलाफ वैश्विक स्तर पर विरोध करना चाहिए।

वाराणसी में कड़ी सुरक्षा, NSG कमांडो तैनात

उधर वाराणसी में अलविदा जुमे की नमाज को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। ज्ञानवापी मस्जिद और काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के आसपास NSG कमांडो, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

पूरे शहर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त भी की।

कई जिलों में हाईअलर्ट

अलविदा जुमे के मद्देनजर बरेली, अलीगढ़, मेरठ और वाराणसी समेत कई जिलों में पुलिस हाईअलर्ट पर रही। बरेली में एसपी सिटी मानुष पारीक ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। वहीं मेरठ में शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है ताकि किसी तरह की अफवाह या तनाव की स्थिति न बने।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *