UGC नियम 2026, UGC नियम विवाद, UGC नियम विरोध, गोंडा, उत्तर प्रदेश, बृजभूषण शरण सिंह, करन भूषण सिंह, शिक्षा नीति, जाति आधारित कानून, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, शिक्षा कानून, सामाजिक विघटन, स्कूल और कॉलेज, छात्र सुरक्षा, शिक्षा सुधार, शिक्षा कानून UP, Higher Education India,UGC Rules 2026, UGC Rules Controversy, UGC Rules Protest, Brijbhushan Sharan Singh, Karan Bhushan Singh, Gonda, Uttar Pradesh, Higher Education, Caste-based Law, University Grants Commission, Education Policy India, Student Safety, Social Harmony, Education Reform, Education Law UP, Schools & Colleges,#UGCRules2026, #UGCRegulation, #UGCControversy, #UGCRulesProtest, #BrijbhushanSharanSingh, #KaranBhushanSingh, #Gonda, #UttarPradesh, #HigherEducationIndia, #EducationPolicy, #CasteBasedLaw, #SocialHarmony, #StudentSafety, #EducationReform, #EducationLaw, #UniversityGrantsCommission, #SchoolsAndColleges, #UGCNews, #EducationNews, #UGCUpdates

UGC नियमों के खिलाफ बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सरकार से नियम वापस लेने की मांग की। गोंडा से बोले पूर्व सांसद—जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर।

हाइलाइट्स :

  • UGC नियमों के खिलाफ खुलकर सामने आए बृजभूषण शरण सिंह
  • सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सरकार से नियम वापस लेने की मांग
  • कहा—समाज को ऑफिस में बैठकर नहीं चलाया जा सकता
  • नियमों से समाज में टकराव और विघटन का खतरा
  • जरूरत पड़ी तो आंदोलन करने की चेतावनी

गोंडा (उत्तर प्रदेश)। UGC के नए नियमों को लेकर जारी विवाद के बीच अब पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी खुलकर विरोध में सामने आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर सरकार से UGC के नियमों को वापस लेने की मांग की है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ये नियम समाज में विघटन और टकराव पैदा करने वाले हैं और जरूरत पड़ी तो इसके खिलाफ आंदोलन भी किया जाएगा

पूर्व सांसद ने अपने पैतृक गांव विष्णोहरपुर से वीडियो साझा किया, जिसमें वे बच्चों को बिना किसी भेदभाव के एक साथ खेलते हुए दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक तस्वीर गांवों में देखने को मिलती है, न कि दफ्तरों में बैठकर बनाए गए नियमों में।

“समाज को ऑफिस में बैठकर नहीं चलाया जा सकता”

वीडियो संदेश में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा—
“मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि समाज कैसे चलता है, इसे समझिए। समाज को ऑफिस में बैठकर नहीं चलाया जा सकता। अगर समाज को समझना है तो गांव आइए और देखिए कि बिना किसी जातीय भेदभाव के बच्चे एक साथ खेलते हैं।”

उन्होंने कहा कि कोई बच्चा खेलते समय किसी की जाति नहीं पूछता और ऐसे नियम भविष्य में समाज को बांटने का काम करेंगे।

कानून सजा के लिए हों, टकराव के लिए नहीं

पूर्व सांसद ने कहा कि यदि कोई गंभीर गलती करता है, तो उसे सजा मिलनी चाहिए, लेकिन हर समस्या के समाधान के लिए नए कानून बनाना समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने दलित उत्पीड़न, महिला अत्याचार और दहेज विरोधी कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि इनका दुरुपयोग भी सामने आया है और ऐसे कानूनों की समीक्षा होनी चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा—
“क्या आप चाहते हैं कि भविष्य में बच्चे दोस्ती भी जाति देखकर करें? अगर ऐसा है, तो मैं इस नियम का पूरी तरह विरोध करता हूं।”

आंदोलन की चेतावनी

बृजभूषण शरण सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि यदि सरकार ने UGC नियमों पर पुनर्विचार नहीं किया, तो वह इसके खिलाफ आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

करन भूषण सिंह पहले ही जता चुके हैं विरोध

गौरतलब है कि इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और सांसद करन भूषण सिंह भी UGC नियमों का विरोध कर चुके हैं। करन भूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वे UGC नियम बनाने वाली स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य जरूर हैं, लेकिन इन नियमों के निर्माण में उनका कोई योगदान नहीं रहा।

उन्होंने कहा—
“हमारी मांग है कि UGC इन नियमों पर फिर से विचार करे और जनभावना का सम्मान करे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *