लखनऊ ड्रम कांड, Lucknow Drum Case 2026, Ashiyana Murder Case, Father Son Murder Lucknow, Lucknow Crime News Today, UP Crime News 2026, Humanavendra Singh Murder Case, Akshat Arrested Lucknow,आशियाना हत्याकांड फोटो, Lucknow drum crime scene image, Police investigation Ashiyana, Humanavendra Singh file photo, Lucknow murder case 2026 image,लखनऊ जिला अपराध समाचार, उत्तर प्रदेश हत्या मामला 2026, Lucknow district crime report, UP family murder case, Ashiyana police action, Uttar Pradesh breaking crime news,#LucknowDrumKand, #AshiyanaMurder, #UPCrimeNews, #FatherSonCase, #LucknowBreaking, #UttarPradeshNews, #CrimeReport, #DrumCase2026,

लखनऊ के आशियाना में सामने आया ड्रम कांड हर किसी को हैरान कर रहा है। बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया और गुमशुदगी की झूठी कहानी गढ़ी। क्या था हत्या का असली कारण?” पढ़ें पूरी रिपोर्ट ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ पर।

हाइलाइट्स :

  • लखनऊ ड्रम कांड में बेटे ने पिता की हत्या की
  • शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया गया धड़
  • पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा के दबाव से नाराज था आरोपी
  • गुमशुदगी की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह किया

लखनऊ। राजधानी के आशियाना क्षेत्र में सामने आए “ड्रम कांड” ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर शव के कई टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाने की कोशिश की।

मृतक की पहचान 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटा अक्षत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पढ़ाई के दबाव से नाराज था बेटा

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मानवेंद्र सिंह अपने बेटे पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और गंभीरता से पढ़ाई करने का दबाव बनाते थे। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।

बताया जा रहा है कि 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हुई, जो इतना बढ़ गई कि अक्षत ने पिता की लाइसेंसी रायफल से उनके माथे पर गोली मार दी।

शव के किए कई टुकड़े, ड्रम में छिपाया धड़

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने शव को तीसरी मंजिल से नीचे लाकर हाथ-पैर काट दिए। कटे हुए अंगों को पारा क्षेत्र के सदरौना जंगल में फेंक दिया, जबकि धड़ को घर में ही एक ड्रम में छिपाकर रख दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पड़ोसियों और परिचितों को गुमराह करने के लिए पिता के लापता होने और आत्महत्या की झूठी कहानी भी गढ़ी थी।

गुमशुदगी से खुला राज

अक्षत ने खुद ही थाने पहुंचकर पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को उसके बयान संदिग्ध लगे। सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) विक्रांत वीर के मुताबिक, घर से ड्रम में रखा क्षतिग्रस्त शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जंगल में फेंके गए अंगों की तलाश की जा रही है।

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पड़ोसी और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं कि एक बेटा महज पढ़ाई के दबाव में इतना बड़ा कदम उठा सकता है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *